आप जरूरी हैं !!
आप जरूरी
हैं !!
जीने की तमन्ना रखना और जीने के बीच में जो है, वह आप हैं । इसीलिए आप जरूरी हैं !! जो कट गई वह जिंदगी नहीं जीनी है, बल्कि जो आपने वास्तव में जी है असल में वही जिंदगी, जिंदगी है। इसीलिए आप जरूरी है !! जरूरी है परिवार के लिए, जरूरी है समाज के लिए और जरूरी है प्रकृति के लिए भी । इसी लिए सबसे पहले आपको खुद को प्यार करना होगा । जेनिफर लोपेज जो स्वयं एक बड़ी अभिनेत्री एवं गायिका है उनका भी यही कहना है ।
ऐट रिजन्स योर लाइफ मैटर्स के लेखक जॉन हैरिक ने अपनी पुस्तक में
कहा है कि “शाश्वत
कुछ भी नहीं है अंधेरे दिनों का अंत होगा आपके संघर्षों से कहीं ज्यादा स्थाई यह जीवन
है इसलिए विश्वास रखिए कि अगले दिन का सूरज एक नई शुरुआत लेकर आएगा । “
हर व्यक्ति का इस संसार में आने का एक उद्देश्य होता है। आपको
वह उद्देश्य पहचानना है। स्वयं की उपयोगिता इस संसार में समझने के बाद उस हेतु आपको
स्वयं को सक्षम एवं काबिल बनाना होगा। आप समाज की एक छोटी इकाई हो सकते हैं। किंतु
महत्वपूर्ण है। इसीलिए आप जरूरी हैं !!
सार्थक कार्यशैली जीवन को दिशा देती
है जिससे संतोष का भाव उत्पन्न होता है, स्वयं को विस्तार दें
1. संतोष करें समझौता नहीं।
2. स्वयं को अपना नाम लेकर पुकारें। इससे मन का भटकाव रुकेगा।
3. अपनी विश लिस्ट बनाएं उस पर अमल करें। किंतु पूरा न हो
पाने पर दुखी न हो।
4. अपने प्राथमिक संबंधों को प्राथमिकता दें। उन्हें प्रेम
अधिक करें और उनके व्यवहार का विश्लेषण कम करें। मदर टेरेसा कहती हैं “यदि लोगों को समझने में समय व्यर्थ
कर दिया तो आपके पास इतना समय नहीं बचेगा कि आप उन्हें प्रेम कर सकें।“
5. स्वयं को सम्मान देना और स्वयं का सम्मान करना सीखें।
जब खूबसूरती की बात होती है तो हमारा सारा ध्यान उस व्यक्ति की कद-काठी पर जाता है।
टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स अपनी कद काठी पर होने वाली टिप्पणियों के जवाब
में कहती हैं “मैं अपने
शरीर से खुश हूं मुझे इस पर गर्व है आखिर इस ने ही मुझे इस लायक बनाया है । “
6. जीवन जीने का सबसे बड़ा नियम ही यही है कि जीवन या तो
स्वीकार किया जा सकता है या बदला जा सकता है। अगर स्वीकार न किया जाए तो बदलना आवश्यक
है और अगर बदला न जा सके तो स्वीकार करना आवश्यक है।
इसीलिए कहती हूं स्वयं के लिए, परिवार के लिए, समाज
के लिए और प्रकृति के लिए आप जरूरी हैं !!
Comments
Post a Comment