बारिश की बूँदें या बूँदों की बारिश !!
बारिश की बूँदें या बूँदों की बारिश
जो थी नदी, अब समन्दर हो रहा है
बगीचे के वास्ते माली या माली के वास्ते ही बगीचा
हाक़िमें-वक्त ये................अच्छा नहीं हो रहा है
गुज़री मोहब्बत या मोहब्बत का गुज़र जाना
इत्तेफाक से कई लोगों के साथ दोनों हो रहा है
सवालों के जवाब दूँ या सवालों से जवाब माँगू
ये जो हो रहा है, न जानें क्या हो रहा है........
बरसों पुरानी पहचान या पहचान का बरसों पुराना हो जाना
दो मुख़्तलिफ़ बातें हैं क्या........आपको क्या लग रहा है ?
Comments
Post a Comment